पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:-  जिले के चाँद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, 02 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के बाद चाँद थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर उनकी तलाशी ली, जिसमें उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। बरामद सामान में तीन देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोलू कुमार (ग्राम सिहोरियाँ), शुभम मिश्रा उर्फ हरिओम मिश्रा (ग्राम कड़ियरा), राकेश यादव उर्फ बच्चा यादव (ग्राम खैंटी), रंजय सिंह (ग्राम छोटका अमाँव) और शुभम जयसवाल (ग्राम गोई) के रूप में की गई है। सभी आरोपी चाँद थाना क्षेत्र, जिला कैमूर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से तीन अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में चाँद थाना कांड संख्या 136/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सफल छापेमारी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी भगीरथ कुमार ने किया, जिनके साथ पुलिस टीम में चन्द्र शेखर चौहान, चन्द्रभूषण सिंह, रोहित कुमार और धर्मेन्द्र कुमार शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट