लापता बुजुर्ग का शव बरामद, नदी से बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 03, 2026
- 7 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):- दुर्गावती नदी में लापता बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। बतादे की गुरुवार से लापता थे 80 वर्षीय बुजुर्ग स्वार्थी सिंह यादव का शव दुर्गावती नदी से बरामद किया गया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उधपुरा से लापता 80 वर्षीय बुजुर्ग स्वार्थी सिंह यादव का शव शुक्रवार को दुर्गावती नदी से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वार्थी सिंह यादव गुरुवार सुबह से ही लापता थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को ग्रामीणों ने दुर्गावती नदी में उनका शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही दुर्गावती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी किनारे पैर फिसलने के कारण यह हादसा हुआ है, जिससे उनकी डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।


रिपोर्टर