सम्राट अशोक वंशज संघ के राम पूजन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनोनीत हुए
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Apr 05, 2026
- 4 views
नई दिल्ली 4 अप्रैल 2026 सम्राट अशोक वंशज संघ रजिस्टरड की राष्ट्रीय कार्य करणीय की बैठक श्री जी के शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई श्री डॉक्टर सत्येंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बैठक के मुख्य एजेंडा दिल्ली प्रदेश का गठन व पीछले कार्यवाहीयों को विस्तार रूप से रखा गया जिसमें 2 माई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव जंतर मंतर नई दिल्ली पर मनाने का निर्णय लिया गया डॉ सत्येंद्र ठाकुर ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी में शिथिलता आ रही है जो क्षम्य नही होगा बढ़ चढ़कर पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें अन्यथा की स्थिति में नए लोगों को कमान सौंप दी जाएगी कुछ पुराने साथियों पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उनके साथ पड़े पैमाने पर सहयोग मिलता था लेकिन वह पता नहीं किन कारणो से लोग दूर होते जा रहे हैं।
यह बहुत ही गंभीर विषय है उन्हें बैठक में आकर अपनी बात को रखना चाहिए जिससे समस्याओं का निराकरण किया जा सके दूसरे चरण में दिल्ली प्रदेश के गठन को लेकर आधिकारिक रूप से जी के शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री राम पूजन शर्मा को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष और पूजा डूडेजा को दिल्ली प्रदेश का सचिव श्री भुवन भूषण को संगठन सचिव मनोनीत किया और मनोनीत पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि शीघ्र ही दिल्ली प्रदेश की जिम्मेदारी को आप लोग बखूबी संभाले और सम्राट अशोक के पद चिन्नहो पर चलकर संगठन को सशक्त और मजबूत बनाएं बैठक में मुख्य रूप से भुवनेश्वर ठाकुर पूजा डुजेजा सम्राट चौधरी कंचन लता रजनी राजकुमारी संतोष प्रदीप अशोक दीपक आदि लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन मनोज कुमार उपसचिव ने किया


रिपोर्टर