बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन व चोरी के मोबाइल बरामद

बरसठी । जनपद जौनपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुल 07 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा झिंगुरिया तिराहा एवं धनीपुर तिराहा के पास से घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ा गया। इस दौरान उनके कब्जे से 01 अदद सुजुकी अर्टिगा कार (UP62 SE 9525), 03 मोटरसाइकिल तथा 02 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों में श्वेत सिंह उर्फ माइकल पुत्र सुनील सिंह निवासी करियाँव थाना मीरगंज, अंकित यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज, सभाजीत गौतम पुत्र सियाराम गौतम निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज, सूरज गौतम पुत्र बृजलाल गौतम निवासी भिदूना थाना मीरगंज, नीरज गौतम पुत्र नन्हकू गौतम निवासी भिदूना थाना मीरगंज, सचिन मौर्या पुत्र प्रेमचन्द्र मौर्या निवासी भैंसहा थाना बरसठी तथा सत्यम यादव पुत्र नरेन्द्र प्रताप यादव निवासी गुर्गुजी भिदूना थाना बरसठी शामिल हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बरसठी में विभिन्न धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 140(4), 110, 351(3) एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) सहित अन्य धाराएं शामिल हैं। सत्यम यादव के विरुद्ध अतिरिक्त मामलों में भी मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

बरामद माल में घटना में प्रयुक्त 01 अदद सुजुकी अर्टिगा वाहन, 03 अदद मोटरसाइकिल (जिसमें हीरो स्प्लेंडर शामिल) तथा 02 अदद चोरी के मोबाइल फोन शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के साथ उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे, अनिल कुमार वर्मा, अम्ब्रीश कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है तथा मामले की जांच आगे जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट