आग लगने से डेढ़ सौ विघा गेंहू जला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 05, 2026
- 26 views
रोहतास ।जिले के शिवसागर प्रखंड के सिलारी गांव में रविवार को लगभग 150 बीघे में गेहूं की तैयार फसल में आग लगने से जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
वहीं, दिनारा प्रखंड के बभनडिहा गांव में भी आग लगने से सैकड़ों बीघे गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया। दोनों घटना में दर्जनों किसानों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फसल नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।


रिपोर्टर