घर की सीढ़ी पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, पीआरबी 112 व रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के ग्रामसभा पदमपुर अंतर्गत महमूदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर की सीढ़ी पर करीब 8 से 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार अजगर राहुल मिश्रा के घर की सीढ़ियों पर बैठा मिला, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ने का अभियान शुरू किया। टीम के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लेकर बोरे में बंद किया। रेस्क्यू टीम के रवि यादव, विजय शंकर एवं धीरज ने बताया कि अजगर को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में रह सके। ग्रामीणों ने पीआरबी 112 पुलिस व रेस्क्यू टीम की तत्परता की सराहना की और राहत की सांस ली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट