बाबा भीमराव अंबेडकर का धूमधाम से जयंती मनाया गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 13, 2026
- 21 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।स्थानीय मध्य विद्यालय शिवगंज डेहरी में बाबा साहब के जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन मनाने का कार्य किया गया ।
जन्मदिन का आयोजन प्रधानाध्यापक संजय कुमार के नेतृत्व में हुआ ।प्रधानाध्यापक ने दीप प्रज्वलित कर तथा बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के जन्मदिन मनाने का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 7 और 8 के छात्रों के द्वारा बाबा साहब की जीवनी तथा रंगोली बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी ।
छात्रों ने बताया कि बाबा साहब का जन्म 6 अप्रैल 1891 को हुआ था वह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के नेतृत्व में लड़ाइयां लड़ी तथा भारत आजाद होने के पश्चात उन्होंने भारत के लिए एक लिखित संविधान लिखा जिसमें उन्होंने नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य को भी वर्णन किया ।कक्षा 8 की छात्रा अंशिका कुमारी के द्वारा संगीत प्रस्तुति की गई तथा कक्षा 8 के छात्र लव कुमार के द्वारा संविधान में दिए गए अधिकारों को बताने का कार्य किया। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि महापुरुषों की जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए खासकर बाबा साहब के द्वारा दिए गए संविधान से ही आज पूरा देश चलता है उन्होंने बताया कि बाबा साहब को मरणोपरांत 1990 में भारत रत्न से सम्मानित करने का कार्य किया गया वे संविधान निर्माता के रूप में जाने जाते हैं इस अवसर पर विद्यालय के छात्र शिक्षक शिक्षिकाओं ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर जन्मदिन मनाने का कार्य किया।


रिपोर्टर