पोषक क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय में नामांकन को लेकर विधायक ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 13, 2026
- 72 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर --- विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि मेरे क्षेत्र अंतर्गत शिवहर जिले के चार विद्यालयों में बिहार सरकार द्वारा मॉडल स्कूल का दर्जा प्रदान किया गया है।विधायक डॉ श्वेता गुप्ता ने अवगत कराया है कि चालू सत्र 2026- 27 से नवमी कक्षा में प्रति माध्यमिक विद्यालय में 45 विद्यार्थियों की पढ़ाई होना सुनिश्चित हुआ है ,किंतु चारों प्रखंड के पंचायत के अपने पोषक क्षेत्र के आठवीं कक्षा की उत्तीर्ण विद्यार्थियों का नामांकन नवमी कक्षा में उक्त मॉडल माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधन द्वारा नामांकन से इनकार यह कहते हुए कर दिया गया है कि हमें सिर्फ टेस्ट के आधार पर 45 योग्य विद्यार्थियों का ही नामांकन इस मॉडल स्कूल में करने का निर्देश विभाग से प्राप्त है।ऐसी स्थिति में संबंधित पंचायत के पोषक क्षेत्र के लगभग 250 से 300 में कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है ।इससे अभिभावकों में असमंजस एवं चिंता की स्थिति बनी हुई है ।शेष विद्यार्थियों का नामांकन किस विद्यालय में और किस प्रकार सुनिश्चित किया जाएगा।
विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने अनुरोध किया है कि जनहित में इस विषय पर अविलंब संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाए ताकि चालू शैक्षणिक सत्र में उक्त पंचायत के आठवीं कक्षा के उत्तीर्ण विद्यार्थियों का नामांकन नौवमी कक्षा में अपने पोषक क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय में संभव हो सके और उनकी शिक्षा बाधित न हो पाए।


रिपोर्टर