दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान विवाद, फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार; पल्सर बाइक जब्त

गिरफ्तार व्यक्ति का पूर्व में भी रह चुकी हैं अपराधिक रेकार्ड 

संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

 भभुआंं (कैमूर)----- अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से संबंधित एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक भी जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, विगत दुर्गा पूजा के दौरान गांव में कुछ युवक लाठियां और भाला भांज रहे थे। इसी दौरान दुलारा गांव निवासी उमा सिंह के पुत्र विपिन कुमार अपने साथियों के साथ भाला भांजने लगा। इस पर गांव के ही भीम सिंह के पुत्र अशोक कुमार ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि इससे नाराज होकर विपिन कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ अशोक कुमार के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए दरवाजा पीटने लगा। जब घर का दरवाजा नहीं खोला गया, तो आरोप है कि आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान अशोक कुमार ने किसी तरह घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद पीड़ित अशोक कुमार ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में कार्रवाई करते हुए चैनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन कुमार, पिता उमा सिंह, ग्राम- दुलारा, थाना- चैनपुर, जिला- कैमूर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वही देखा जाय तो गिरफ़्तार व्यक्ति का पूर्व में भी एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या सहित अन्य अपराधिक रेकार्ड रह चुका है।

पुलिस ने घटनाक्रम से संबंधित एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट