जौनपुर के सेहरा गांव में युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Apr 15, 2026
- 148 views
बरसठी, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार सेहरा गांव निवासी पवन सिंह (32) पुत्र दिवाकर सिंह ने अपने घर के समीप स्थित नीम के पेड़ से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक ने बिजली के केबल तार का सहारा लेकर फांसी लगाई। आशंका है कि उसने मकान की छत से पेड़ की डाल में केबल बांधा और फिर गले में फंदा डालकर नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब पांच बजे जब परिजनों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था और बीते कुछ समय से नशे की लत में पड़ गया था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


रिपोर्टर