विधिक सेवा प्राधिकार की पहल से 20 छात्र -छात्राओं ने थामी कलम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 16, 2026
- 31 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर --- जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर के सराहनीय प्रयासों से शिक्षा के अधिकार को नई उड़ान मिली है। जिला अपर मुख्य न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक के कुशल निर्देशन में पीएलवी आशुतोष कुमार सिंह व अन्य द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय बराही जगदीश (बालक) में 19 वंचित बच्चियों का दाखिला कराया गया।
वही दूसरी ओर पीएलवी मेनका कुमारी के द्वारा एक बच्ची को दाखिला कराया गया। सचिव लगातार जिले में कानूनी जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।उन्हीं के निर्देश पर पीएलवी आशुतोष कुमार सिंह ने क्षेत्र में सर्वे कर शिक्षा से वंचित बच्चियों को चिन्हित किया और अभिभावकों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा के प्रावधानों की जानकारी दी।
लगातार काउंसलिंग और प्रेरणा का ही परिणाम है कि एक साथ 19 बच्चियों ने विद्यालय में प्रवेश लिया
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सचिव महोदय के मार्गदर्शन में चलाये जा रहा यह अभियान निश्चित रूप से क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देगा।
इन बच्चियों का दाखिला केवल नामांकन नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।गौरतलब है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव महोदय के नेतृत्व में गरीब, असहाय और वंचित वर्गों तक न्याय एवं उनके अधिकार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
शिक्षा जैसे बुनियादी अधिकार को जमीनी स्तर पर लागू करवाने का यह प्रयास अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।


रिपोर्टर