गोसालडीह और विक्रमगंज में पहुंची एसयूवी टीम एसडीएम प्रेरणा सिंह एवं एसडीओ रितेश की आय से अधिक संपत्ति की जांच


रोहतास। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU), पटना की टीम ने मंगलवार को रोहतास जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पटना में दर्ज निगरानी थाना कांड संख्या 29/26 के तहत की गई।


विशेष निगरानी इकाई के डीएसपी सुरेश प्रसाद राम के नेतृत्व में टीम ने सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के गोसालडीह गांव और विक्रमगंज में छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, गोसालडीह निवासी स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी की गई। वहीं, विक्रमगंज में श्याम टॉकीज सिनेमा गली के पीछे स्थित ठिकाने पर भी SVU की टीम पहुंची।


इसके अलावा उनकी पत्नी एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह के गोपालगंज स्थित ससुराल में भी छापेमारी की गई।


छापेमारी के बाद रितेश कुमार सिंह की मां ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने क्या कुछ कहा, सुनिए उनका बयान।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट