लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार

थाना ब्यावरा सिटी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश किया गया है।

आरोपिया सीधे-साधे व कुंवारे युवकों को निशाना बनाती थी। शादी का झांसा देकर उनसे जेवरात एवं नकदी प्राप्त कर लेती थी तथा शादी के अगले ही दिन फरार हो जाती थी। पुलिस से बचने के लिए वह अपना नाम एवं मोबाइल सिम लगातार बदलती रहती थी।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग का सहारा लिया गया—

• घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का विश्लेषण ,संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की निगरानी,मोबाइल लोकेशन एवं कॉल डिटेल रिकॉर्ड का परीक्षणविश्वसनीय साहरा लिया गया।मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर लगभग 01 वर्ष से फरार आरोपिया दिव्या भवनानी पति हरीश भावनानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी नारियल खेड़ा, भोपालको दिनांक 20.04.2026 को भोपाल के करोंद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपिया द्वारा स्वीकार किया गया कि वह पूर्व में भी तीन शादियां कर चुकी है और प्रत्येक बार शादी के अगले दिन फरार हो जाती थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट