वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई


अनिल कुमार सिंह 


ब्यूरो चीफ भोजपुर।बाबू वीर कुँवर सिंह जी । की जयंती के पावन अवसर पर सोना माधुरी अखिलेश सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, अगिआंव बाजार में श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के भैया-बहनों ने बाबू वीर कुँवर सिंह जी के जीवन, संघर्ष, वीरता तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जयंती प्रमुख श्रीमती नीलम तिवारी ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन एवं गीत से सभी को प्रेरित किया।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह जी का जीवन हम सभी के लिए साहस, राष्ट्रभक्ति एवं आत्मसम्मान का प्रेरणास्रोत है। प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण, दीदी जी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट