बभनगांवा में युवक की गोली मारकर हत्या
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 25, 2026
- 1 views
रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगांवा गांव में बीती देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान करपुरवा (सासाराम) निवासी दीपू शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर वापस आया था। घटना के पीछे के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रोहतास रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बभनगांवा गांव में बीती रात हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में अब तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान करपुरवा (सासाराम) निवासी दीपू शाह के रूप में हुई है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक वर्ष 2024 में हुए सरोज पासवान हत्याकांड में भी संलिप्त था, जिससे इस घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।*
फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।


रिपोर्टर