ओवरटेक को लेकर दबंगई चार युवक गिरफ्तार, दो वाहन सीज

बरसठी, जौनपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओवरटेक को लेकर दबंगई और मारपीट करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 1 मई 2026 की रात करीब 9:20 बजे सरसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास की बताई जा रही है, जहां आरोपियों द्वारा विवाद कर मारपीट की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुलाब यादव निवासी सोरांव (प्रयागराज), जितेंद्र कुमार यादव निवासी हमजापुर (सरायख्वाजा, जौनपुर), शिवम यादव निवासी सवैया (मीरगंज, जौनपुर) और सौरभ यादव निवासी उमरगंज (पवांरा, जौनपुर) शामिल हैं। सभी की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक काले रंग की स्कॉर्पियो (UP70HS5401) और एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी आर्टिका (MH47BY0341) बरामद कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव, कांस्टेबल राजेंद्र पटेल, कांस्टेबल बलराम गौड़ और कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट