विधानसभा चुनाव को लेकर अमित पटेल के नेतृत्व में डेहरी में एक विजय जुलूस निकाला गया


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में डेहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। यह जुलूस भाजपा युवा नेता अमित कुमार पटेल के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर (नटराज कला परिषद परिसर) से गाजे-बाजे के साथ निकाला गया।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर अमित कुमार पटेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है।

मौके पर सोनू कसेरा, शशि भूषण सहाय, बसंत प्रसाद, पिंटू, पप्पू कुमार, रवि शंकर राय, बीर बसंत राम, गंगा कुमारी, शकुंतला सिंह, मिन्टू देवी, राकेश कुमार, चंदन गुप्ता, अमर सिन्हा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट