शादी समारोह में बिटिया को आशीर्वाद प्रदान किया_ अनिल साहनी।
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- May 08, 2026
- 10 views
वाराणसी : बाबा विश्वनाथ की नगरी में नंद, नाई , सेन सबिता नापित, नाम से जाने पहचाने जाने वाले समुदाय के युवाओं के दिलों का धड़कन, भारत के हर प्रांतों में पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने वाले श्रीमान अनिल शर्मा जी का आगमन उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय दौरे में मुंबई (हवाई मार्ग ) से चलकर वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में स्थित देईपुर ग्राम में श्री राजेश कुमार शर्मा _विशेष संवाददाता अखिल भारतीय समाचार उत्तर प्रदेश तथा वित्तविहीन प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल एकता संघ भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की बिटिया की शादी समारोह में शामिल होकर बिटिया को आशीर्वाद प्रदान किया यही नहीं पूरे प्रांत में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
अनिल शर्मा जी अपने समाज के हर व्यक्ति के कदम से कदम मिलाकर ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अथक परिश्रम से समाज में खुशियों का लहर दौड़ रहा है और समाज की हर व्यक्ति चाहत बने हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि समाज को उनका अपना नेतृत्व करने वाला व्यक्ति मिल गया है। मौके पर श्री साइन मैथ के महंत राजेश शुक्ला जी वाराणसी जनपद के ब्यूरो चीफ अमर शर्मा कप्तान जी श्यामलाल शर्मा,बनारसी लाल शर्मा, रोशन लाल शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा भैया लाल शर्मा श्याम किशोर शर्मा संग सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर