नदी किनारे झाड़ियों से मिला नवजात शिशु
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 14, 2026
- 23 views
रोहतास। जिले के कोचस स्थित धर्मावती नदी के किनारे झाड़ियों में नवजात बच्ची बरामद हुई है। बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए झाड़ियां की ओर गए तो एक नवजात के रोने की आवाज सुनकर चौंक गए। घटना की जानकारी होते ही स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़े में लपेट उसे गोद में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि देखने से बच्ची कुछ घंटे पहली ही जन्मी है, बच्ची का वजन डेढ़ किलो है। जिसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। साफ-सफाई और प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर चिकित्सा की आवश्यकता थी। अस्पताल में सीपीएपी मशीन या वेंटिलेटर जैसे उपकरण नहीं होने के कारण इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि लावारिस नवजात शिशु प्राप्त होने की जानकारी चाइल्ड केयर को दी गई है। क्षेत्र में नवजात शिशु को लावारिस फेंकने की खबर चर्चा का विषय बना रहा।


रिपोर्टर