ईंधन बचत के लिए डीएम ने छोडी एस्कॉर्ट गाडी


रोहतास।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट के बीच देशवासियों से ईंधन की बचत और ऊर्जा संरक्षण का आह्वान किया है। इस बीच रोहतास जिले की डीएम उदिता सिंह ने अपने काफिले से एस्कॉर्ट वाहन हटा दिया है। बताया जा रहा है कि कई राज्यों में नेता और अधिकारी अपने वाहनों के काफिले में कमी ला रहे हैं। वहीं कुछ लोग साइकिल और सार्वजनिक वाहनों का उपयोग कर कार्यालय पहुंच रहे हैं। डीएम के मुताबिक, प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य मानते हुए वह अपने वाहन के साथ एस्कॉर्ट नहीं ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय से आवास तक आने-जाने के लिए एक ही वाहन पर्याप्त है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी कम से कम ईंधन का उपयोग करने की अपील की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट