भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

डेढ़ वर्ष से ग्राम कचहरी में बंटवारे का मामला है लंबित, ग्राम कचहरी के न्यायधीश भी प्रतिवादी पक्ष से हो चुके हैं त्रस्त 

संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिला अंतर्गत नगर पंचायत कुदरा स्थित लालापुर भूमि बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हूई मारपीट। इलाज हेतु दोनों पक्षों के लोग पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा, इलाज के उपरांत दोनों पक्षों ने थाना प्रशासन को आवेदन सौंप लगाया न्याय की गुहार। आपको बताते चलें कि थाना क्षेत्र के भदौला गांव निवासी दो भाइयों कृष्ण साह व राम चन्द्र साह दोनों भाइयों की पत्नी क्रमशः सगी बहनें चंद्रावती देवी 

व कमलावती देवी के पुत्रों व बहू- के बीच गांव सहित लालापुर स्थित भूमि पर अपनी अपनी वर्चस्व स्थापित हेतु विवाद कई वर्षों से आरंभ है। जिस मामले में वृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के पुरूष व महिलाओं के बीच जमकर नोंक झोंक व लात, जूता, चप्पल, घुसें चले दोनों पक्षों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में इलाज कराने के उपरांत, एक दुसरे पर मारपीट का आरोप प्रत्यारोप लगायें, साथ ही चंद्रावती देवी के एक रिश्तेदार थाना क्षेत्र के पटखौलिया ग्रामवासी रूपचंद साह के द्वारा बताया गया कि बीच बचाव करने के क्रम में दूसरे पक्ष द्वारा मोबाइल सहित अन्य सामग्रियां छीन लिया गया।

दोनों पक्षों द्वारा थाना प्रशासन को आवेदन सौंप न्याय का गुहार लगाया।

डेढ़ वर्ष से ग्राम कचहरी में बंटवारे का मामला है लंबित, ग्राम कचहरी के न्यायधीश भी प्रतिवादी पक्ष से हो चुके हैं त्रस्त 

वही मामले में विगत मंगलवार को ग्राम कचहरी भदौला में दोनों पक्षों की उपस्थिति में ग्राम कचहरी भदौला के न्यायाधीश (सरपंच) सह बिहार पंच सरपंच संघ प्रदेश सचिव दिलीप सिंह-

द्वारा ग्राम कचहरी में उपस्थित पंचों के मध्य 

मामले की निष्पादन हेतु पुरजोर प्रयास किया गया। पर प्रतिवादी पक्ष द्वारा मामले में टोल मटोल कर विवाद यथावत रखा गया। संबंध में ग्राम कचहरी के सरपंच द्वारा बताया गया, की वादी चंद्रावती देवी के पक्ष द्वारा भूमि विवाद मामले में डेढ़ वर्ष पहले आवेदन सौंपा गया, कई बार समय देने के बावजूद भी प्रतिवादी पक्ष की लापरवाही की वजह से मामला यथावत हैं। अंततः उन्होंने ने कहा की प्रतिवादी पक्ष की कार्यशैली से हम त्रस्त हो चुके हैं।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट