मरहिया-खरिगांव पथ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक घायल

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट


दुर्गावती/कैमूर:-- स्थानीय थाना क्षेत्र के मरहिया-खरिगांव पथ पर पंचायत सरकार भवन खामीदौरा के सामने मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया।


चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो युवकों की प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी लालू राम के 42 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर राम तथा मोहन राम के 17 वर्षीय पुत्र रमेश राम के रूप में हुई है।

वहीं, खबर लिखे जाने तक दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे मौके से चले गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट