ADM के सरकारी नंबर के व्हाट्सप स्टेटस पर अश्लील फोटो, प्रशासन में हड़कंप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 22, 2026
- 3 views
रोहतास।रोहतास के अपर समाहर्ता [ADM] के सरकारी मोबाइल नंबर के व्हाट्सप स्टेटस पर कथित तौर पर अश्लील फोटो लगने का मामला सामने आया है। इससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को कुछ लोगों ने ADM के सरकारी नंबर के व्हाट्सप स्टेटस पर एक अश्लील तस्वीर देखी। देखते ही देखते इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। ADM कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस और साइबर सेल इस बात की जांच कर रही है कि फोटो ADM ने खुद लगाया है या उनका फोन हैक कर किसी ने स्टेटस लगाया है। कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
_फिलहाल ADM या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।_


रिपोर्टर