सासाराम अंचलाधिकारी को निगरानी ने पकड़ा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 22, 2026
- 2 views
रोहतास। सासाराम के अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार तीन लाख नकद रिश्वत लेते गिरफ्तार। निगरानी की टीम सीओ को ले गयी अपने साथ पटना। सीओ के एक निजी कर्मी को भी उठा ले गयी निगरानी। इस संदर्भ में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो,पटना के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि परिमार्जन केस न0-4499/25-26 में आवेदक अशोक प्रसाद से सीओ द्वारा अपने एक राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार के माध्यम से आठ लाख रूपया माँगा गया था। मामला छः लाख पर तय हुआ। इसी बीच राकेश कुमार द्वारा निगरानी थाना में तय रिश्वत के विरुद्ध अपने ही सीओ के खिलाफ एक आवेदन दिया गया। शिकायत के मद्देनजर अनुसंधान में तथ्य को सही पाया गया और तय राशि का प्रथम किश्त तीन लाख रूपया लेते सीओ को उनके निजी आवास से गिरफ्तार किया गया। यद्यपि कि यह राशि सीओ के कहने पर उनके एक निजी कर्मी सोनू कुमार के हाथों ली गयी,जहाँ उसे भी धर-दबोचा गया। पवन कुमार ने बताया कि निगरानी अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।


रिपोर्टर