भगवानपुर थाना ने चार युवा चोर को बाइक के साथ गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव कि रिपोर्ट 



भगवानपुर/कैमूर:-- भभुआ अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14 मई 2026 को उमापुर गांव में एक बारात समारोह के दौरान बाइक चोरी की घटना हुई थी। चोरी की बाइक लेकर चोर फरार हो गए थे, जिसके बाद भगवानपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर चार युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एजाज इदरीसी उर्फ मिथुन, पिता रियाजु इदरीसी उम्र 19 वर्ष, आमिर इदरीसी, पिता साबिर इदरीसी उम्र 20 वर्ष, लवकुश कुमार उर्फ लव कुमार, पिता आत्मा माली, निवासी खैरा थाना भभुआ जिला कैमूर तथा मनीष यादव, पिता संजय यादव उम्र 17 वर्ष, ग्राम कोहारी थाना भभुआ जिला कैमूर के रूप में हुई है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपी युवा हैं और इनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट