पूर्व सांसद अब नहीं रहे 97 वर्ष में मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 25, 2026
- 15 views
रोहतास।कोचस की जनता के प्रिय एवं पूर्व सांसद राम प्रसाद सिंह कुशवाहा जी के 97 वर्ष की आयु में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। उनके निधन से शाहाबाद क्षेत्र ने एक अनुभवी जननेता, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् व्यक्तित्व को खो दिया है।उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत शिक्षक के रूप में की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाद में शिक्षकीय सेवा से त्यागपत्र देकर जनसेवा के मार्ग को चुना। वे पंचायत स्तर पर नेतृत्व करते हुए दो बार मुखिया बने तथा आगे चलकर बिक्रमगंज लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद आरा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए जनता के बीच रहकर विकास एवं सामाजिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई।लालू यादव जी ने उन्हें एक बार विधान परिषद मनोनीत किया था, उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा, समाज सेवा, जनकल्याण और गरीबों की आवाज उठाने के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से पूरे शाहाबाद क्षेत्र में शोक की लहर है तथा लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस महान व्यक्तित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।


रिपोर्टर