गोठाव बरसठी में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय वातावरण
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- May 28, 2026
- 33 views
पं० गणेश दत्त महाराज जी ने महारास प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
बरसठी, जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बरसठी ब्लॉक अंतर्गत गोठाव गांव में आदरणीय श्रीमान सुभाषचंद्र पाण्डेय एवं डॉ० रामचंद्र पाण्डेय (किसान कांग्रेस राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर) के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथाज्ञान यज्ञ में कथा व्यास कुल गुरु पूज्य पं० गणेश दत्त महाराज जी द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के षष्ठम दिवस पर महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों के दिव्य महारास प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
अपने श्रीमुख से कथा व्यास पं० गणेश दत्त महाराज जी ने कहा कि महारास केवल नृत्य नहीं, बल्कि जीव और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को प्रेम, समर्पण और भक्ति का संदेश देती हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर भक्ति में लीन दिखाई दिए। कथा स्थल पर “राधे-कृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री साहीनाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य श्री कैलाश दुबे, गिरीश दूबे, धर्मेंद्र पांडेय, पूर्व प्रधान राजित राम शुक्ला, सोनू सिंह, मुन्नू शुक्ल, राहुल पाठक (सोशल मीडिया आईटी भाजपा मछलीशहर), विशाल पाण्डेय (भाजपा नेता), समाजवादी पार्टी नेता विकास दुबे, विशाल शुक्ल, धीरज शुक्ल, कमलेश दूबे, रामजी मिश्रा, सुरेन्द्र दूबे, कृष्ण कुमार पाठक (भाजपा मंडल अध्यक्ष मीरगंज युवा मोर्चा), सुरेश त्रिपाठी, जय प्रकाश तिवारी, लालमणि दूबे, प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, हौशिला तिवारी, रविंद्र तिवारी पाण्डेय, कांग्रेस सेवादल नेता कमलेश तिवारी, सुगम दूबे, आशीष पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, गुलाब तिवारी, पत्रकार विनय तिवारी गुड्डू, सुभाष चंद्र पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर