तंबाकू मुक्त समाज के लिए जागरूकता रैली, चिकित्सकों ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी--- विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गया एवं ब्रह्मकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली आईएमए गया शाखा परिसर से शुरू होकर सरकारी बस स्टैंड, गोवाल बिगहा मोड़, जयप्रकाश झरना, गांधी मंडप, गांधी मैदान होते हुए गया जी तक पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए गया के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने की। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन से हर वर्ष लाखों लोगों की मृत्यु होती है, इसलिए युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। उन्होंने सरकार से तंबाकू उत्पादों के विज्ञापनों और निकोटिनयुक्त उत्पादों पर कड़ी रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर डॉ. विमलेन्दु विमल, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. राकेश कुमार चन्देल, डॉ. प्रशु कुमार, डॉ. कुन्दन कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. एम.ई. हक, संजय कुमार (ब्रह्मकुमारी), राजेश कुमार मिश्रा (एनएसएस प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट