लंदन डिज़्नीलैंड मेला फिर से चालू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 31, 2026
- 2 views
रोहतास।सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी के जायजा के बाद लंदन डिज्नीलैंड मेला की शुरुआत कर दिया गया है।
पायलट धाम सासाराम के समीप लंदन डिज्नीलैंड मेला में पहुंचने वाले की 'जलपरी' और आकर्षक झूले पहली पसंद बना हुआ है।
रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के पायलट धाम के समीप बहुप्रतीक्षित 'लंदन डिज्नीलैंड मेला' का भव्य आयोजन किया गया है। रोहतास प्रशासन पुलिस की हरी झंडी मिलते ही मेले में स्थानीय वासियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
दरअसल पिछले दिनों मेला में झूला टूटने की अफवाह पर सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने सुरक्षा और व्यवस्था का जायज़ा लिया।
मेले के सुचारू संचालन और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई और आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहन जांच-पड़ताल की। एसडीएम के हरी झंडी और आवश्यक दिशा-निर्देशों के बाद मेले को आधिकारिक रूप से पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।लंदन डिज्नीलैंड मेला में 'जलपरी' और अनोखे झूले लोगों को पहली पसंद के साथ आकर्षण बना हुआ है।
लंदन डिज्नीलैंड मेला पिछले सालों की तुलना में कहीं अधिक भव्य और हाईटेक है। मेले में इस बार कई नए और आधुनिक झूले शामिल किए गए हैं, जिनमें 'जलपरी' और अन्य आकर्षक झूले लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक, हर उम्र के लोग इन झूलों का आनंद ले रहे हैं।
मेला प्रबंधक नईम शाह ने बताया कि मेले के पहले ही दिनों से लोगों का रुझान पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ा है। शाम होते ही पूरा पायलट धाम परिसर के पास रोशनी और जनसैलाब से सराबोर हो उठता है। प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खान-पान के स्टॉल, मीना बाजार और बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन जोन देश-विदेश की तर्ज पर बने भव्य कट-आउट्स और सेल्फी पॉइंट्स की चर्चा जोरों पर है।


रिपोर्टर