नारायण मेडिकल कॉलेज में कल से शुरू होगा मधुमेह पर मंथन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 04, 2026
- 4 views
देश और प्रदेश से जुट रहे हैं विशेषज्ञ दिगगज
रोहतास।भारतीय मधुमेह अध्ययन अनुसंधान समाज आर.एस.एस.डी.आई. के बिहार अध्याय द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के संयोजन में कल से शुरू हो जाएगा।आर.एस.एस.डी.आई .बिहारकॉन- एम.टी. 2026 का भव्य आयोजन आगामी 6 एवं 7 जून 2026 को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में आयोजित किया जाएगा जिसकी मेंजबानी नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करेगा। "मधुमेह की यथार्थता आधारित चिकित्सा में अंतर को कम करने" के विषय पर आधारित यह सम्मेलन मधुमेह चिकित्सा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य मधुमेह उपचार के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति ,आणविक अनुसंधान, व्यक्तिगत चिकित्सा ,आधुनिक औषधि उपचार तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से चिकित्सकों ,शोधकर्ताओं एवं स्नातकोत्तर छात्रों को एकीकृत मंच प्रदान करना है। सम्मेलन में एपीजेनेटिक्स ,मोनोजेनिक मधुमेह, आंत्र माइक्रोबायोम , ट्राईजिपटाईड,साप्ताहिक इंसुलिन तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे आधुनिक विषयों पर विस्तृत वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पहले दिन यथार्थता एवं आणविक चिकित्सा, कार्डियो- रेनल- मेटाबॉलिक विषय पर सत्र आयोजित होंगे जबकि दूसरे दिन मधुमेह जटिलताओं एवं क्लिनिकल प्रैक्टिस पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। इस दौरान स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्रों के लिए क्विज ,शोध- पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुति समेत क्लीनिकल अनुसंधान पद्धति विषय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी ।आर.एस.एस.डी.आई. बिहार अध्याय के हवाले से कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉक्टर महेन्द्र प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन बिहार सहित समग्र पूर्वी भारत के मधुमेह चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञानवर्धन एवं नवाचार का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा ।इस आयोजन में राष्ट्रीय राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राकेश पारीख, पूर्वी जोन समिति के सदस्य डॉ बी.के. सिंह ,बिहार के अध्यक्ष डॉक्टर शैबाल गुहा ,बिहार के सचिव डॉक्टर विजय कुमार की गरिमामय उपस्थिति रहेगी ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर जीतेन्द्र कुमार, सचिव डॉक्टर महेंद्र प्रताप तथा सह सचिव डॉ अभिषेक कमेन्दु होंगे। कार्यक्रम के वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता डॉ अतुल कुमार करेंगे जबकि इसके संयोजक डॉक्टर रंजन कुमार होंगे। कार्यक्रम में प्रकाशित होने वाली स्मारिका कमिटी में डॉक्टर आकांक्षा सिंह सचिव व डॉक्टर अभिलाषा सिंह का संयोजन होगा ।उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के लगभग 100 वरीय चिकित्सक भाग लेंगे जबकि 150 से 200 प्रतिभागी तथा लगभग 100 चिकित्सा स्नातकोत्तर छात्र भाग लेंगे।यह महत्वपूर्ण अकादमिक कार्यक्रम देशभर के डायबिटोलॉजिस्ट्स, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट्स, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों को एक मंच पर लाएगा। कार्यक्रम में डायबिटीज की नवीनतम रिसर्च, क्लिनिकल मैनेजमेंट, कॉम्प्लिकेशन्स, डिजिटल हेल्थ और प्रिवेंटिव स्ट्रेटजीज पर विशेष चर्चा होगी।
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण-
उच्च स्तरीय वैज्ञानिक सत्र और केस डिस्कशन जबकि
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के शोध आधारित पेपर की प्रस्तुति होगी।
डायबिटीज केयर में नवीनतम टेक्नोलॉजी एवं दवाओं पर अपडेट एवं मधुमेह शोध विषय पर कार्यशाला आयोजित किया जाएगा।
आर एस एस डी आई मिड टर्म बिहार 2026 के मिड-टर्म सचिव डॉ महेंद्र प्रताप ने कहा, “भारत में डायबिटीज महामारी को देखते हुए ऐसे प्लेटफॉर्म बेहद जरूरी हैं, जहां हम न केवल ज्ञान साझा करें बल्कि भविष्य की रणनीतियों पर भी काम करें।”


रिपोर्टर