विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत रामपुर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रामपुर, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत रामपुर कार्यालय परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने पौधा लगाते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और इनके बिना स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा, राजाबाबू विश्वकर्मा, लव त्रिपाठी, मनीष कुमार शुक्ला, राम आसरे, अंशु जायसवाल, अभिनव तिवारी, सुशील, अमित चौरसिया, साहिल, बृजेश विश्वकर्मा एवं अच्छे सिंह सहित नगर पंचायत के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट