शहीद जवान को दी गई सलामी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 10, 2026
- 4 views
रोहतास। जिले के डेहरी स्थित बीएसएपी-2 में प्रशिक्षण के दौरान हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से 5 से अधिक प्रशिक्षु जवान बेहोश हो गए। सभी जवानों को तत्काल उपचार के लिए डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल तथा सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें श्री राम कुमार नामक एक प्रशिक्षु जवान की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बीएसएपी-2 में शुक्रवार की सुबह प्रशिक्षु जवानों का 16 किलोमीटर दौड़ प्रशिक्षण चल रहा था। सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण कई जवान दौड़ के दौरान अचानक गिरने लगे। साथ चल रहे प्रशिक्षकों की नजर पड़ते ही तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी प्रभावित जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया।
सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती जवानों का चिकित्सकीय निगरानी में इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश जवानों की स्थिति सामान्य है, लेकिन मृत जवान को अंतिम सलामी दी गई।
इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि फिलहाल सदर अस्पताल में तीन प्रशिक्षु जवानों का इलाज चल रहा है। इनमें एक जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ. प्रिया रंजन ने बताया कि सभी प्रभावित जवानों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।डिहरी आनसोन पुलिस केंद्र में मृत जवान को अंतिम विदाई दी गई।


रिपोर्टर