डीआईजी ने प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष को किया सम्मानित


रोहतास।शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने संत जोसेफ स्कूल के निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष को किया सम्मानित।


दैनिक जागरण द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश (IPS) द्वारा संत जोसेफ स्कूल के निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में निरंतर सकारात्मक सहयोग देने के लिए मिला है।


*शिक्षा और प्रशासन का बेहतर समन्वय जरूरी: डीआईजी* 


समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश (IPS) ने कहा कि एक सुरक्षित और उन्नत समाज के निर्माण के लिए शिक्षा और पुलिस प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय बेहद जरूरी है। शिक्षा जगत से जुड़े लोग न केवल बच्चों का भविष्य संवारते हैं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाने में भी प्रशासन की बड़ी मदद करते हैं। उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी स्कूल निदेशक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दूरदर्शी नेतृत्व से निजी विद्यालय समाज के अंतिम पायदान तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में महती भूमिका निभा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट