गाय का बछड़ा ले जा रहे युवक की पिटाई


रोहतास ।सासाराम से है। जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर में एक पिकअप वैन पर एक गाय का बछड़ा लेकर जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। लोगों की पिटाई से इरफान कुरैशी तथा फैजान रजा नामक दो युवक घायल हो गए। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सासाराम मुरादाबाद के रहने वाले इरफान कुरैशी तथा फैजान रजा एक पिकअप वैन में गाय का बछड़ा को बांधकर ले जा रहा था। लेकिन चलती हुई पिकअप वैन में रस्सी से बंधा हुआ बछड़ा अचानक नीचे सड़क पर कूद गया। बछड़ा के नीचे कूदने के बावजूद पिकअप वैन नहीं रुक तथा काफी दूर तक बछड़ा को पिकअप वैन घसीटता रहा। जिसे देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तथा गाड़ी को घेर कर पिकअप वैन को रोक दिया तथा पिकअप वैन पर सवार दोनों युवकों को पकड़ के जमकर पिटाई कर दी। साथ ही सड़क पर घसीटे जाने से बछड़ा गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे पशु अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना पर नगर थाना की पुलिस तथा सासाराम के एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझाकर मामले को शांत किया। साथ ही पशु अत्याचार अधिनियम के तहत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

फैजान रजा (आरोपी युवक)

इरफान कुरैशी (आरोपी युवक)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट