सखी वर्ता सह दीदी अधिकार केंद्र का प्रशिक्षण का आयोजन


रोहतास। ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'सखी वार्ता सह दीदी अधिकार केंद्र' के तत्वावधान में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सासाराम के बेलाढ़ी पंचायत में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र की सक्रिय 'दीदियों' ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों,सरकारी योजनाओं और उनके संरक्षण के लिए बनाये गये कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। यह प्रशिक्षण मात्र एक कार्यक्रम नहीं है,बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब हमारी दीदियाँ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और दूसरों की मदद करने में सक्षम होंगी। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट