डीएम के जनता दरबार में 13 मामले


रोहतास।जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा 'सबका सम्मान - जीवन आसान' (Ease of Living) के तहत जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त जिला जनता दरबार में कुल 13 व्यक्तियों के द्वारा आवेदन पत्र / शिकायत पत्र दिया गया।

जिसमें आवेदक विजय साह, ग्राम सरांव, पोस्ट पवना, थाना नासरीगंज के द्वारा अनुमंडल दंडाधिकारी डिहरी, रोहतास के वाद संख्या-2/एम्/24 धारा147 द०प्र०सं० में पारित आदेश दिनांक 07.01.2025 पालन कराने व रास्ता निराकरण व रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिसे जांच कर कार्रवाई करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डिहरी को अग्रसारित किया गया। 

आवेदक बैजनाथ चौबे एवं राम नाथ चौबे, ग्राम भीमकरूप, थाना राजपुर, अंचल अकोढ़ीगोला के द्वारा अकोढ़ी गोला अंचल अंतर्गत मौजा भीम करूप के खाता नं०-74, प्लॉट नं०-71 में करीब 9 बिगहा खेतों में जल जमाव होने के संबंध में शिकायत पत्र दिया गया। आवेदिका लीलावती देवी पति पोखराज शर्मा निवासी ग्राम डेढ़गांव, प्रखंड दावथ के द्वारा अतिक्रमण संबंधी आवेदन दिया गया। उक्त दोनों आवेदन पत्रों को शीघ्र जांच कर निष्पादन करने हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोहतास को निदेशित किया गया

इसी प्रकार शेष आवेदन पत्रों को त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित कार्यालय/पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट