शांति व्यवस्था भंग की आशंका में 18 लोगों का चालान, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बरसठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों से 18 लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। सभी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 18 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इनमें गोठांव गांव के ओमप्रकाश सिंह और जयप्रकाश सिंह, चन्द्रभानपुर के प्रिन्स गौतम, सूबेदार गौतम एवं अविनाश गौतम, सरसरा गांव के परवीन कुमार बिंद, गोविंद कुमार, मोहनलाल बिंद, उदयराज, हीरालाल और अनुज, महुआरी गांव के मानसिंह एवं सुभाष सिंह, सहरमा गांव के इजहार, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद तसलीम, पल्टूपुर गांव के राहुल वनवासी तथा बघनरी गांव के योगेश कुमार पटेल शामिल हैं।

पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया। इस अभियान में उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी अजय कुमार यादव, कांस्टेबल शेर बहादुर यादव तथा आरक्षी योगेश मिश्रा शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट