अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 12, 2026
- 16 views
संवाददाता पारसनाथ दूबे
डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 11.06.2026 की रात्रि में खनन पदाधिकारी, सासाराम द्वारा अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। जप्त ट्रैक्टर को सुरक्षा की दृष्टि से अकोढ़ीगोला थाना परिसर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में खनन विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


रिपोर्टर