डीएम ने दो परित्यक्त बच्चे को दी नई जिंदगी


रोहतास। जिलाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, रोहतास,सासाराम में पल रही परित्यक्त आवासित बालिका उम्र-1वर्ष 2 माह एवं एक शिशु, उम्र-9 माह को क्रमशः दरभंगा, बिहार में रह रहे दम्पति पुस्ना केरकेट्टा तथा अंजूमाला टोपो को तथा गया,बिहार के दम्पति रितिक राज और रीतू कुमारी को गोद दिया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण,नयी दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गयी। अंतिम दत्तकग्रहण की यह प्रक्रिया समाहरणालय स्थित जिला दंडाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी,जहाँ जिला दंडाधिकारी ने अंतिम दत्तकग्रहण का आदेश पारित करते हुए बच्चों के दत्तक ग्राही माता-पिता को शुभकामनाएँ दीं।

 इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को एक सुरक्षित और प्यार भरा परिवार मिलना चाहिए,जिससे उनका समुचित विकास हो सके।

जिला दंडाधिकारी ने जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया कि वे आगे भी जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करें,ताकि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सके। मौके पर प्रभारी पदाधिकारी,जिला विधि शाखा, विनीता कुमारी,वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, विक्रमादित्य पाल,बाल संरक्षण पदाधिकारी, मिथिलेश कुमार, समन्वयक, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान,रोहतास तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट