आम आदमी पार्टी ने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 13, 2026
- 2 views
रोहतास। नीट प्रश्न-पत्र लीक के विरुद्ध आम आदमी पार्टी रोहतास के जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता तथा प्रदेश संयुक्त सचिव तेजप्रताप यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सासाराम में विरोध प्रदर्शन करते हुए केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला जलाया गया। तेजप्रताप यादव ने नीट प्रश्नपत्र लीक होने के कारण आत्महत्या कर लिए गये अभ्यर्थियों के परीजनों को 50-50 लाख मुआवजा देने और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की माँग केन्द्र सरकार से की,जबकि आबिद हुसैन ने केन्द्र सरकार से तत्काल शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खाश्त करने तथा दोषियों को फाँसी की सजा देने की मांग की,ताकि भविष्य में किसी भी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हो सके। इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के
जिला संगठनमंत्री,ओमप्रकाश सिंह,जिला महासचिव सैय्यद शेरजहाँ,जिला सचिव दीपक कुशवाहा, संयुक्त सचिव हनुमान साह,काराकाट विधानसभाध्यक्ष निर्भय सिंह,जिला उपाध्यक्ष,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ0 महताब आलम,करगहर विधानसभाध्यक्ष प्रशांत कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ,कमलेश सिंह पटेल,धर्मराज सिंह तथा विक्की कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


रिपोर्टर