नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार की गौरवपूर्ण उपलब्धि
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 13, 2026
- 5 views
रोहतास।नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विद्यार्थियों ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
धीरज कुमार सिंह एवं प्रवीण कुमार ने अपनी उत्कृष्ट ज्ञान क्षमता, त्वरित विश्लेषणात्मक सोच तथा टीम भावना का परिचय देते हुए वहां आयोजित क्विज प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है।
इसके साथ ही एमबीबीएस सत्र 2025–26 की छात्रा सुश्री श्रेयसी रंजन ने जैव रसायन (बायोकैमिस्ट्री) विभाग द्वारा आयोजित केस-आधारित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। उनके पोस्टर को वैज्ञानिक सटीकता, विश्लेषणात्मक गहराई, नैदानिक महत्व तथा प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
यह उपलब्धियाँ हमारे विद्यार्थियों की लगन, परिश्रम और शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती हैं साथ ही, यह हमारे संस्थान की शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा समग्र शैक्षणिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
धीरज कुमार सिंह, प्रवीण कुमार एवं सुश्री श्रेयसी रंजन (एमबीबीएस बैच 2025–26) को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नाम गौरवान्वित करने हेतु प्रबंधन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तथा
उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता तथा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की कामना की गई।


रिपोर्टर