क्रिकेटर आकाशदीप संग अक्षिता राज की शादी निमंत्रण मुख्यमंत्री को मिला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 13, 2026
- 7 views
21 जून को तिलक में भाग लेने की संभावना
रोहतास।भारतीय टीम के क्रिकेटर आकाशदीप 24 जून को डेहरी के मानिकपुर निवासी अक्षिता राज संग सात फेरे लेंगे। शादी को लेकर रोहतास जिले के उनके पैतृक गांव बड्डी में इन दिनों उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग इस आयोजन को केवल एक पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का अवसर मान रहे हैं। परिवार की ओर से विवाह समारोह की पूरी रूपरेखा तय कर दी गई है। 21 जून से वैवाहिक रस्मों की औपचारिक शुरुआत होगी। इसी दिन तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसके बाद 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्में पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई जाएंगी। इन तीन दिनों के लिए गांव में विशेष व्यवस्था की जा रही है। कई जगहों पर स्वयंसेवकों की टीम बनाई गई है, जो मेहमानों के स्वागत, व्यवस्था और आयोजन में सहयोग कर रही है। वहीं 24 जून को शादी वाराणसी स्थित एक होटल में आयोजित किया गया है। खासकर गांव में इस विवाह को लेकर एक अलग ही प्रकार का उत्साह है।


रिपोर्टर