नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का किया जा रहा है विरोध वार्डवासी पहुंचे थाने
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 16, 2026
- 367 views
तलेन । नगर तलेन विद्युत कंपनी द्वारा लगाई जा रहे स्मार्ट मीटर का स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार विरोध किया जा रहा है उसी को लेकर आज मंगलवार को नगर तलेन के वार्ड क्रमांक 4 संजय कॉलोनी के लोग व अन्य लोग तलेन थाने पहुंचे थे। वार्ड वासियों को कहना है कि बीते शुक्रवार को विद्युत ठेके कंपनी के द्वारा उनके बिना अनुमति के उनके घरों पर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए उसी को लेकर हम शुक्रवार को ही विद्युत विभाग गए थे जहां पर विद्युत विभाग द्वारा इस मामले को लेकर तीन दिनों में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था। जब आज हम विद्युत मंडल पहुंचे थे तो वह सुपरवाइजर मौजूद नहीं थे हमने 3 घंटे तक अधिकारी इंतजार किया पर वह नहीं आए। उसी को लेकर हम थाने पर आए हैं। वही सभी लोगों द्वारा विरोध स्वरूप थाने पहुंचकर इस मामले को लेकर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया है। थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारी को इस मामले को अवगत करने का आश्वासन दिया गया है।
विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर को लेकर पहुंची महिलाएं
वहीं कुछ घंटे बाद वार्ड की महिलाओं द्वारा विद्युत कंपनी द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर को निकाल कर विद्युत विभाग लेकर पहुंची । जहां पर सुपरवाइजर द्वारा चर्चा के बाद उन स्मार्ट मीटर को विद्युत विभाग को दे दिया गया। वहीं मौके पर पहुंचे हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव द्वारा सुपरवाइजर से चर्चा कर इस मामले का निराकरण करवाया गया।
पठान मोहल्ले में भी स्मार्ट मीटर लगाने का किया था गया विरोध
वहीं कुछ दिन पहले विद्युत कंपनी के लोगों द्वारा बिना परिवारों की अनुमति के नगर के पठान मोहल्ले में भी लोगों घर में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए थे मोहल्लेवासी स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध को लेकर लोग विद्युत मंडल पहुंचे थे।
कांग्रेस कार्यकर्ता भी कर चुके हैं विरोध
वही इस स्मार्ट मीटर मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विद्युत विभाग पहुंचकर बिना अनुमति के घरों पर मीटर लगाने का विरोध किया गया था। तथा एक ज्ञापन नगर में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने को लेकर दिया गया था।
स्मार्ट मीटर से बिल बढ़ने का डर
स्थानीय लोगों का मानना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल में बढ़ोतरी होगी. लोगों ने आशंका जताई कि नए मीटर से बिल अधिक आने का डर है, जबकि पुराने मीटर से ऐसा कोई अनुभव नहीं था. नगर में अभी घरों और दुकानों में स्मार्ट मीटर लगाना बाकी है, लेकिन अब हर जगह स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया जा रहा है।


रिपोर्टर