बड़ीहा में भार्गवाज इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन, बिहार पुलिस में चयनित 4 छात्रों को किया सम्मानित


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास । इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा गांव में सोमवार को भार्गवाज इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन डेहरी अनुमंडल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे उर्फ मुटर पांडे ने फीता काटकर किया। उन्होंने व्यवसाय की सफलता की कामना करते हुए क्षेत्र में रोजगार और आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।


कार्यक्रम के बाद भार्गवाज लाइब्रेरी में पढ़ने वाले चार छात्र-छात्राओं को बिहार पुलिस में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नीतू कुमारी, संजना कुमारी, रिशु कुमार और विवेक कुमार शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।


इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, सरपंच प्रतिनिधि निर्मल पांडे, पीहू बिल्डर के रामानुज पांडे, भार्गवाज इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर शुभम पांडे, आसित पांडे, बृजेश पांडे, ललित पांडे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और नवचयनित अभ्यर्थियों व नए प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं दी गईं। 


 ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट