कैमूर के नए एसपी शिखर चौधरी ने संभाली कमान, कहा जनता की फरियाद सुनना और अपराध पर लगाम लगाना होगी पहली प्राथमिकता
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 24, 2026
- 26 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला के नए एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किए शिखर चौधरी पदभार संभालते ही उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता उनकी पहली प्राथमिकता होगी मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिखर चौधरी ने कैमूर जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कैमूर की जनता का विश्वास बनाए रखना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक की फरियाद को गंभीरता से सुना जाएगा और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी नए एसपी ने कहा कि कैमूर जिला उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए अवैध शराब और उत्पाद विभाग से जुड़े मामलों की संभावना अधिक रहती है। ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके एसपी शिखर चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर होने वाली आपराधिक घटनाओं को भी गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि एनएच 19 पर लूट, डकैती और अन्य अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल गिरोहों और अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करने का संदेश दिया। एसपी ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके कुल मिलाकर नए एसपी शिखर चौधरी ने पदभार संभालते ही यह संकेत दे दिया है कि उनके कार्यकाल में जनता की शिकायतों के समाधान, सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण और राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। अब देखना होगा कि उनकी रणनीति जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बने


रिपोर्टर