रेलवे स्टेशन से दबोचे गए तिलौथू विद्यालय के प्रधानाचार्य, पुलिस कर रही पूछताछ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 24, 2026
- 31 views
रोहतास। तिलौथू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मैकू राम को पुलिस ने सासाराम रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने साथ लेकर गई है। फिलहाल गिरफ्तारी के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच और अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।
वहीं, इस कार्रवाई के बाद शिक्षा जगत में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।


रिपोर्टर