80201 के समाजिक पेंशन लंबित


रोहतास। सरकार की ओर से जिले में मिलने वाले अनेक तरह के पेंशनधारियों की संख्या 3,68,628 है,जिनमें से 2,88,405 का जीवन प्रमाणीकरण किया जा चुका है,जबकि शेष 80,201 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। यह जानकारी रोहतास जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक निजू कुमार राम ने दी है। उन्होंने कहा है कि अब तक जिले में 526 पेंशनधारी मृत घोषित किये जा चुके हैं। सहायक निदेशक ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री विवाह योजना की दूसरी शर्त के अंतर्गत हिंदू धर्म के अनुसार वर-वधू यदि अलग-अलग जाति से हैं और कोई एक दिव्यांग श्रेणी में 40 प्रतिशत से अधिक का प्रमाण-पत्र उपस्थापित करता है, इस स्थिति में वधू को एक लाख और दोनों में से जो दिव्यांग हैं,उन्हें उनके नाम से एक लाख का सावधि जमा-पत्र प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है। इस तरह से वर-वधू को एक साथ दो लाख का प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट