अनियंत्रित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के धनापुर तिराहे के पास गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद युवक सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में पड़ा रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे यूपी 66 एन 9438 नंबर की टीवीएस बाइक से जा रहा एक अज्ञात युवक धनापुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे कटवार रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 पुलिस और डायल 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घायल युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट