बेलांव थाना पुलिस ने गुरुवार को निकाला फ्लैग मार्च
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 26, 2026
- 12 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- मोहर्रम पर्व को मद्देनजर रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति-सौहार्द का माहौल कायम रखने के उद्देश्य से बेलाव थाना प्रशासन ने गुरुवार को को फ्लैग मार्च निकाला।
अंचल अधिकारी अनु कुमारी और थानाध्यक्ष परम हंस कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने बेलाव मुख्य बाजार, भोरिया एवं संवेदनशील इलाकों और ताजिया जुलूस के मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।फ्लैग मार्च में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल हुए।


रिपोर्टर