रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई - 24 घंटे के अंदर छिनतई के 4 लाख रुपये बरामद, आरोपी के घर से मिली पूरी राशि


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास। आरक्षी अधीक्षक श्री राज ने बताए कि पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर छिनतई की बड़ी घटना का उद्भेदन कर पूरी राशि बरामद कर ली है।

गुरुवार को सासाराम थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमचंद सिंह से अज्ञात अपराधकर्मियों ने ₹4,00,000 (चार लाख रुपये)नकद से भरा थैला झपट्टा मारकर छीन लिया और मौके से फरार हो गए।


पुलिस की कार्रवाई: घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के क्रम में अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान की। पहचान के बाद अभियुक्त *रोमित कुमार, पिता- रॉबिन यादव, साकिन- जुरावगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार के यहां से छिनतई की गई पूरी राशि ₹4,00,000 बरामद कर ली गई।


रोहतास पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर पूरी राशि बरामद कर ली है। विधि-सम्मत प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बरामद राशि वादी प्रेमचंद को वापस कर दी जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट